मीडिया डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में भारत के जबर्दस्त अंतरिक्ष मिशन की जानकारी दी। पीएम ने बताया कि कैसे मिशन शक्ति के तहत महज तीन मिनट के भीतर 300 किलोमीटर दूर एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया।भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बना। हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है।भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। इससे पहले सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के ये ताकत पास थी। मिशन 'शक्ति' के तहत ऑपरेशन महज तीन मिनट में पूरा हुआ। ये लक्ष्य 300 किलोमीटर दूर था।यह मिशन दोपहर 12 बजे से कुछ ही देर पहले शुरू हुआ था और काफी कम समय में हमारे वैज्ञानिकों ने यह कमाल कर दिखाया भारत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता हासिल की। भारत में ही निर्मित ए सैट मिसाइल से मिली कामयाबी। हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। इस शानदार मिशन के लिए डीआरडीओ बधाई का पात्र है। अंतरिक्ष में भारत की प्रगति अहम है। ए-सैट मिसाइल भारत को सुरक्षा की दृष्टि से नई मजबूती देगी। हमारी अंतरिक्ष क्षमता किसी के विरुद्ध नहीं है। हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध करना नहीं। देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा।हमें अपने लोगों की कर्मठता और योग्यता पर पूरा भरोसा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम अपना महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस दौरान पीएम खुलासा किया कि भारत ने आज लो अर्थ ऑर्बिट में घूम रहे एक लाइव सैटेलाइट को दूसरे सैटेलाइट के जरिए एंटी सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराया। संदेश की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया। अब तक दुनिया के तीन देश, अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धि प्राप्त की है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़े गर्व का पल नहीं हो सकता है।'पीएम ने बताया कि कुछ ही वक्त पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ अर्बिट में घूम रहे लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया। सिर्फ तीन मिनट में यह ऑपरेशन पूरा किया गया।पीएम ने कहा कि इसके लिए मिशन शक्ति के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। मोदी ने कहा कि हमने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कानून को नहीं तोड़ा है। परीक्षण किसी संधि का उल्लंघन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति सपनों की सुरक्षा का एक कदम है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।