फर्रुखाबाद - करेंट से मौत और जाम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 23 March 2019

फर्रुखाबाद - करेंट से मौत और जाम


फर्रुखाबाद रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में सुबह तड़के टहलने जा रही महिला की सड़क किनारे रखे खुले ट्रांसफार्मर के तारों की चपेट में आने से करंट से मौत हो गयी|आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया| जनपद हरदोई के हरपालपुर कित्तियापुर निवासी प्रदीप द्विवेदी वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के शान्तिनगर पजाबा में रह रहे है|  प्रदीप द्विवेदी जम्बू के साम्बा  में सेना में तैनात है| शांतिनगर मकान में उनकी पत्नी 30 वर्षीय शबनम द्विवेदी अपने 16 वर्षीय पुत्र सचिन और 18 वर्षीय आदित्य के साथ रह रही है |

शबनम सुबह टहलने के लिए जा रही थी| तभी सड़क किनारे लगे खुले ट्रांसफार्मर के विधुत तारों की चपेट में आने से करंट से गम्भीर हो गयी| परिजन उसे तत्काल फतेहगढ़ स्थित सेना के अस्पताल लेकर पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|विधुत विभाग की लापरवाही के चलते परिजनों ने पहले मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर उसके बाद कादरी गेट तिराहे पर जाम लगा दिया|पुलिस की परिजनों ने तीखी नोकझोंक हो गयी|  सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रदीप कुमार,सीओ सिटी रामलखन सरोज,कोतवाल रवि श्रीवास्तव आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| तहसीलदार ने विधुत विभाग से मुआबजा दिलाने,ट्रांसफार्मर में लोहे का जाल लगाने और मुकदमा लिखने का आश्वासन दिय| जिसके बाद जाम खोला गया| मोहल्ले के देवेश वाजपेयी,रामवीर शुक्ला,प्रमोद वाजपेयी,आशाराम सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने विधुत विभाग के खिलाफ तहरीर दी |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।