तहकीकात न्यूज़ डेस्क
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने शहीद -ए -आजम भगत सिंह की शहादत दिवस एवं समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया की जयंती को भगत-लोहिया दिवस के रूप में मानते हुए 'राष्ट्रवाद , समाजवाद व वर्तमान परिदृश्य ' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया ।
इस अवसर पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने दीपक मिश्र द्वारा सम्पादित डॉ लोहिया के कालजयी भाषणों की सीडी जारी करते हुए कहा कि भगत सिंह समाजवाद के स्वप्नदृष्टा थे । आजाद -भगत के समाजवाद के मधुर स्वप्न को लोहिया ने सिद्धांत का रूप देकर व्यवहार में ढाला ।
लोहिया व भगत के जीवन -दर्शन से पता चलता है कि जो जितना बड़ा समाजवादी होता है, उतना ही देशभक्त व राष्ट्रवादी होता है ।
भारत में स्वतंत्रता के पश्चात समाजवाद पर आधारित शोषण विहीन समतामूलक समाज की स्थापना के लिए भगत सिंह ने हिंदुस्तान समाजवादी गणतांत्रिक संघ तथा लोहिया ने सोशलिस्ट पार्टी बनाई थी । समाजवाद एक प्रगतिशील दर्शन है । भगत के सपनों व लोहिया के सिद्धांतों को धरती पर उतरने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया गया है ।
भाजपा के लिए राष्ट्रवाद केवल चुनावी नारा है । राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा व संघ द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम का पर्दाफाश करना प्रगतिशील व प्रतिबद्ध समाजवादी का कर्तव्य है । जो लोग शहीदों व सेना पराक्रम का सम्मान नहीं करते, वे समाजवादी व लोहियावादी नहीं हो सकते । संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ लोहियावादी बाबू भगवती सिंह एवं संचालन बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने किया । संगोष्ठी में प्रमुख महासचिव पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल यादव, प्रसपा के कर्नाटक अध्यक्ष लोकनाथन , प्रसपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी , पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल , चौधरी रिक्षपाल समेत कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।