ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगभग 2
बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे उनके साथ सीएम योगी और राज्यपाल राम
नाईक भी साथ मे पहुंचे. लाखो की संख्या में पहुंची जनता जो केवल अपने नेता
और प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुंची है जैसे ही उनके हेलिकॉप्टर की
गड़गड़ाहट आसमान में गूंजी भारी संख्या में पहुंची जनता ने अंदर बाहर से
भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए जिसके बाद हेलीकाप्टर के
हेलीपेड पर उतरते ही मोदी जी फ्लीट द्वारा मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर
ग्राउंड में मौजूद जनता का अभिवादन किया जहां उन्होंने पनकी पावर प्लांट की
660 मेगावाट विद्युत परियोजना और नमामि गंगे, केडीए की परियोजनाओं का
शिलान्यास किया, साथ ही लखनऊ मेट्रो के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट तक जोड़ने
और उसको हरी झंडी भी दिखाई वही आगरा मेट्रो के लिए भी बटन दबाकर वीडियो के
माध्यम से वहां की आधारशिला रखी और कानपुर के आवसीय लाभार्थियों को आवंटन
पत्र व चाभियां सौंपी।
वही जिसके बाद सीएम योगी जनता को सम्बोधित करते हुए
कहा कि देश के प्रधानमंत्री आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे साथ ही
उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है कश्मीर में एयर स्ट्राइक के माध्यम
से दुश्मनों को जवाब दिया वह कार्य पीएम मोदी की कुशल नेतृत्व में ही सम्भव
हो सकता था क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है वहीँ जैसे
ही पीएम मोदी जी मंच पर पहुंचे वैसे ही उन्होंने सबसे पहले गंगा मैया की जय
कहते हुए अपनी बात शुरू की और आयी हुई जनता के साथ मिलकर भारत माता की जय
के नारे भी लगाये उन्होंने पूरी जनता से कहा कि ऐसे जय बोलो की सीमा पर
मौजूद वीर जवान भी भारत माता की जय की गूंज सुन सके
गंगा
मैया के किनारे बसे कानपुर की धरती को नमन करते हुए कहा कि कानपुर की धरती
से वीर स्वतंत्रता सेनानी और वीरांगना लक्ष्मीबाई ,तात्याटोपे, नानाराव ,दीन दयाल उपद्य्याय ,स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस शहर को एक नई पहचान दी है आज उत्तरप्रदेश
और कानपुर की हज़ारो करोड़ो की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया शहर की
स्वच्छता, गरीबो को आवास , गंगा की सफाई लखनऊ और मेट्रो लाइन का लोकार्पण
और शिलान्यास भी इस धरती से किया गया कानपुर उद्योगों का शहर है उद्योगों
के लिए अच्छी बिजली की व्यवस्था प्राथमिकता है योगी सरकार में बिजली के लिए
काम किया गया वह सराहनीय है आज उसका नतीजा आज लोगों के कमरे से अंधेरा को
मिटा दिया गया है उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उन सरकारों की
नीयत गरीब का भला करने की होती तो यह अंधेरा बहुत पहले दूर हो चुका होता
इनकी नीयत में खोट है माँ गंगा के स्वच्छ करने के नाम करोड़ो रूपये डकार गए
तिजोरी तो खाली हो गयी लेकिन मां गंगा की गन्दगी में कमी नही आई।
नमामि
गंगे मिशन के तहत लगातर काम किया जा रहा है शहर में जो यह गंगा की स्थिति
थी जिससे जाजमऊ से निकलने वाले नाले को भी ट्रीट किया जा रहा है चमड़ा
उद्योग के लिए भी विशेष योजना बनाई गई हमारी सरकारें उद्योगों को यूपी में
बढ़ावा दे रही है यूपी में अपराधियो के ऊपर नकेल कसी जा रही है आज यहां
कानपुर के अनेक गरीब परिवारों को आवास दिया गया आज के इस अवसर कानपुर की
धरती पर आया हूँ जिनके बलिदान के कारण देश चिंतित है पुलवामा आतंकी हमले
में शहीद कानपुर देहात के श्याम बाबू और बड़गाम में शहीद हुए कनपुर के लाल
दीपक पांडे को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी कहा कि पुलवामा हमले के बाद वीर
सेनानियों ने जो एयर स्ट्राइक की उससे देशवासियों का सीना चौड़ा हुआ यह
विश्वास तो है लेकिन बहुत दुखद है कि घर मे ही सेना के पराक्रम को नीचा
दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है पाकिस्तान को जो अच्छा लगे और जो
उन्हें पसंद आये ऐसी बाते वे कहे इसके लिए उन्हें कतई माफ नही करना चाहिए
क्या यह वीरों का अपमान नही है जनता ने भी हां में जवाब दिया इस प्रकार की
भाषा का प्रयोग कर रहे है इससे देश के दुश्मनों को और ताकत मिल रही है
पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है पाकिस्तान रंगे हाथों पकड़ा गया है ऐसे
समय हमारे विपक्ष के लोगों के बयान पाकिस्तान को मदद कर रहे है ऐसी बाते
शोभा देती है क्या ऐसे बयानों के बल पर पाकिस्तान आतंक फैला रहा है आतंकवाद
को खत्म करना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है अंत मे ग्राउंड पर बैठी लाखो की
जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।