अखिलेश यादव का करारा हमला, कहा- 'भाजपा शासन में जान-माल सुरक्षित नहीं'.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 4 March 2019

अखिलेश यादव का करारा हमला, कहा- 'भाजपा शासन में जान-माल सुरक्षित नहीं'....





 मीडिया डेस्क

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लोगों की जान-माल सुरक्षित नहीं रह गया है।  उन्होंने रविवार को यहां जारी बयान में राजधानी के आलमबाग में बीच बाजार सर्राफ पर हमला और दो लोगों की हत्या की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि सरकार को आम आदमी की सुरक्षा की चिंता ही नहीं है। कहा कि जब प्रदेश की राजधानी में ही कानून व्यवस्था की यह स्थिति है तो प्रदेश की स्थिति का अंदाज सहज ही लगाया जा सकता है।
 
जनता सबक सिखाएगी

अखिलेश ने कहा कि दो दिन पूर्व बस्ती में एक वकील की कचहरी में हत्या और अब प्रदेश की राजधानी में सर्राफ के दुकान पर डकैती व हमला तथा दो लोगों की हत्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी भय के वातावरण में  जीने को मजबूर है। कहा कि राजधानी में घटी घटना से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। अपराध की घटनाओं पर रोक के नाम पर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। कहा कि जनता भाजपा को  कानून-व्यवस्था पर वादाखिलाफी का सबक सिखाएगी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।