रिपोर्ट - विशाल सिंह
उत्तर प्रदेश में रेलवे विभाग की लापरवाही किसी से छुपी नहीं है अकसर लापरवाही के चलते मासूम जनता को के अधिकारी आँखों पर पट्टी बांधे हुए है |इन अधिकारियो की लापरवाही बड़े हादसों को दावत रही है |ऐसा ही मामला उन्नाव जनपद का है जहाँ कानपुर लखनऊ रेल मार्ग स्थित डाउन लाइन पर रेलवे स्टेशन से
लगभग 1 किलो मीटर की दूरी पर स्थित शराब मील के पीछे रेलवे की पटरी चटकी पाई गई |टूटी पटरी की सूचना के बाद रेलवे विभाग में हडकंप मच गया आनन फानन में रेलवे
सुरक्षा बल रेलवे कर्मचारियों को लेकर वहा पहुंचा और मरम्मत का कार्य शुरू कराया गलीमत रही की समय रहते जानकारी मिल गई और
बड़ी घटना होने से टल गई |वही जानकारी के बाद रेलवे विभाग ने ट्रेन का आवागमन रोका और कासन देकर ट्रेनों को गुजारा |लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद भी
विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने है और इस लापरवाही का नतीजा
किसी दिन यात्रियो को न भुगतना पड़ जाए |
वही कमियों और कारणों को जाने के जब हम उन्नाव स्टेशन
अधीक्षक के पास पहुंचे तो उन्होंने कैमरे के सामने तो बोलने से मना कर दिया लेकिन
स्टिंग ऑपरेशन में जो उन्होंने कहा वो कैद हो गया उन्होंने कहा की जिम्मेदार अधिकारी
जो अर्थराइज है वही बताएँगे |जिम्मेदार तो है लेकिन हमारी जिम्मेदारी तो उनके ऊपर
निर्भर है न हम बाहर किसी को नहीं बता सकते है बाहर बताने के अर्थराइज हम नहीं है
|वो हमारा काम है हम जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन हम उसको किसी पत्रकार मीडिया को
नहीं बता सकते |
जिम्मेदार अधिकारी जो अर्थराइज
है वही बताएँगे |जिम्मेदार तो है लेकिन हमारी जिम्मेदारी तो उनके ऊपर निर्भर है न
हम बाहर किसी को नहीं बता सकते है बाहर बताने के अर्थराइज हम नहीं है |वो हमारा
काम है हम जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन हम उसको किसी पत्रकार मीडिया को नहीं बता
सकते |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।