वाराणसी:- सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे मनोज राय धूपचण्डी के खिलाफ दर्ज हुआ जान से मारने की धमकी का मुकदमा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 March 2019

वाराणसी:- सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे मनोज राय धूपचण्डी के खिलाफ दर्ज हुआ जान से मारने की धमकी का मुकदमा


कैलाश सिंह विकास ब्यूरो

 साल 2017 विधान सभा चुनावों के दौरान बनारस की महिला सीए को धमका कर चर्चा में आने वाले सपा सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा पा चुके मनोज राय धूपचण्डी एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में हैं। उनके खिलाफ भेलूपुर थाने में जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है।मनोज राय धूपचण्डी के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाले अधिवक्ता और पूर्व महानगर मंत्री बीजेपी युवा मोर्चा वाराणसी के आयुष सिंह राजपूत हैं। उनका आरोप है कि 14 मार्च को अस्सी घाट पर एक न्यूज चैनल का डिबेट कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान सपा प्रवक्ता और पूर्व राज्य मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने उन्हें अपने समर्थकों के साथ घेरकर न केवल आयुष सिंह के अभद्र व्यवहार किया बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।




आयुष सिंह की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मनोज राय धूपचण्डी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0189 में आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बता दें 2017 विधान सभा चुनावों के दौरान भी एक टीवी डिबेट के दौरान वहां मौजूद एक महिला सीए ने मनोज राय धूपचण्डी पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया था। महिला सीए का आरोप वाला वीडियो चुनावों के दौरान काफी वायरल भी हुआ था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।