इटावा - पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़,दो बदमाशों को पैर में लगी गोली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 March 2019

इटावा - पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़,दो बदमाशों को पैर में लगी गोली


  जिला संवाददाता इटावा 

पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़,दो बदमाशों को पैर में लगी गोली एक बदमाश भागने में हुआ फरार,दोनों बदमाशों पर 25 25 हजार रूपये का था इनाम,पकडे गए बदमाशों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है,दोनो बदमाशो से दो पिस्टल हुई बरामद,


इटावा थाना सिविल लाईन इलाके में पुलिस ने मुखबिरी की सुचना पर एक कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन कार में सवार तीन लोगो ने पुलिस की गाडी में टक्कर मार दी उसके भगाने लगे इस बीच पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमे दो बदमाशों को पैर में गोली लग गयी जिसमे एक बदमाश मौके से फरार हो गया,पकडे गए दोनों बदमाश माधव गुप्ता जो की इटावा शहर का ही रहने वाला है और आशीष चौहान औरैया जिले का रहने वाला है माधव गुप्ता बदमाश पर बीस से ज्यादा आपराधिक मुकदमे है जबकि आशीष हत्या जैसे मामलो में जेल जा चुका है इस मुठभेड़ में जो कार बरामद हुयी है वह कार उबेर कंपनी द्वारा दिल्ली से औरैया के लिए बुक कराई गयी लेकिन इटावा में ड्राइवर को मारपीट कर कार लूटकर फरार हो गए थे,दोनों बदमाशों पर 25 25 हजार रूपये का इनाम था


मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया की यह दोनों शातिर अपराधी है इन दोनों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे है इन पर 25 25 हजार रूपये का इनाम भी है अभी हाल में ही इन लोगो ने दिल्ली उबेर की कार ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट लिया था,जांच कराई जा रही है सम्भवता यह वही कार है,हालाँकि दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है एक बदमाश भागने में सफल हो गया है उसकी काम्बिंग कराई जा रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।