संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल को पीटा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 6 March 2019

संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल को पीटा


भारतीय जनता पार्टी के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह पर जूतों की बारिश 
कर दी. मामला संत कबीर नगर का है जहां किसी बैठक के दौरान बीजेपी विधायक और बीजेपी सांसद
 शरद त्रिपाठी के बीच बहस शुरू हुई लेकिन देखते-देखते यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई.
विधायक और सांसद किसी मुद्दों को लेकर आपस में भिड़ गए. इसी दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने 
अपने पैर से जूता निकाला और विधायक को पीटना शुरू कर दिया. पहले विधायक ने 10-15 जूते खाए
 और उसके बाद जवाब देते हुए सांसद शरद त्रिपाठी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. मामला बढ़ता देख
 वहां मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए और एक पुलिस अफसर ने सांसद और विधायक को 
अलग किया.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।