कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
कालेज प्रबंधन की आये दिन बेजा ‘डिमांड’ से टूटा छात्र-छात्राओं के सब्र कां बांध, धरना- प्रदर्शन के बाद मिला आश्वासन करसडा (रोहनिया) स्थित राम किशुन पीजी कॉलेज में सोमवार को डीएलएड (बीटीसी) व बीएड के छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन दिया। छात्र छात्राओं ने जमकर नारेबाजी के बीच कालेज प्रबंधन पर गंंभीर आरोप लगाये। उनका कहना था कि कॉलेज में दो मिनट लेट होने पर भी उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती जबकि विद्यालय के वाहन से आने वाले छात्र-छात्राओं उपस्थिति देर होने के बावजूद भी लगाई जाती है। यही नहीं अनुपस्थित होने पर छात्रों से अतिरिक्त पैसे की मांग की जाती है टीचिंग लगाने के लिए भी पैसे लिया जाता है। दशा यह है कि जो भी अतिरिक्त पैसा लिया जाता है उसकी कोई भी रसीद कॉलेज की तरफ से छात्र-छात्राओं को नहीं दी जाती। जो भी छात्र-छात्राएं रसीद की मांग करते हैं तो उनको प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की बात कही जाती है।
न बाथरूम न ही शुद्ध पेयजल के प्रबंध
छात्राओं का आरोप था कि हम लोगों के विभाग में बाथरूम की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए अंदर कॉलेज परिसर की तरफ जाना पड़ता है जिसे भी अक्सर रोका जाता है। पेयजल की भी व्यवस्था नही है। हैडंपम्प के सप्लाई का पानी पीने को मिलता है जो ठीक नही रहता है। इससे भी हम लोगों को काफी परेशानियां होती हैं। वहीं प्रबंधक के बेटे द्वारा सही व्यवहार नहीं किया जाता है। आज 2 मिनट देर से पहुंचे 20 छात्र-छात्राओं का उपस्थिति नहीं दर्ज की जा रही थी जिसको लेकर के छात्र छात्राएं नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, प्राचार्य व अध्यापक प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को शांत करने का प्रयास किए लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि जब तक प्रबंध समिति की तरफ से माफी नहीं मांगी जाती है हमारी समस्याओं का समाधान नही होगा तब तक हम लोग धरना से नहीं उठेंगे।
मान-मनौव्वल के बाद दिया यह अल्टीमेटम
काफी मान मनोबल के बाद छात्रों ने अपनी समस्याओं को लिखकर प्राचार्य को दिया। साथ ही चेताया कि हमारी मागों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग पुन: धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि प्रबंध समिति के सामने आपकी समस्याओं को अवगत कराकर दूर कराया जाएगा। इस विषय में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फीस सहित अन्य निर्धारण प्रबंध समिति करती है। इन समस्याओं से प्रबंधक को अवगत करा दिया जाएगा। फिलहाल इस समय परिसर में परीक्षाएं चल रही हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।