पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल, बोले- पीएम मोदी के विजन से हुआ प्रभावित - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 22 March 2019

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल, बोले- पीएम मोदी के विजन से हुआ प्रभावित

मीडिया डेस्क 

 पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गौतम गंभीर पीएम मोदी के विजन से काफी प्रभावित हुए हैं। देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। क्रिकेट में भी गौतम गंभीर का बड़ा योगदान है। उनका वर्ल्ड कप में बड़ा योगदान था। टिकट के सवाल पर जेटली ने कहा कि इसके बारे में फैसला चुनाव समिति करेगी।इस दौरान बिना नाम लिए जेटली ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटर पाकिस्तान के समर्थक हो गए हैं, लेकिन गंभीर वैसे नहीं है।





इसके अलावा वित्त मंत्री जेटली ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर भी पलटवार किया। जो लोग देश को नहीं समझते हैं, वही ऐसे बयान देते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर कहा कि अब हम देश की रक्षा ही नहीं बल्कि प्रहार भी करते हैंइस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए भाजपा का शुक्रिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।