महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारत के मन की बात मोदी के साथ’’ अभियान से भविष्य के भारत निर्माण के लिए
जन-जन की अपेक्षाएं जुड़ती जा रही है। भारत के मन की बात 03 मार्च को
माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार व बुद्धिजीवियों के बीच गोरखपुर में तथा
वाराणसी में युवा के बीच होगी। प्रदेश मंत्री व अभियान प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 3 मार्च सायं 05.30
बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिग्विजय नाथ पीजी काॅलेज सभागार गोरखपुर
में माइग्रेंट वर्कर व उनके परिवार तथा प्रबुद्ध वर्ग के मन की बात से भारत
के मन की बात जोड़ते हुए भविष्य के भारत निर्माण के लिए लोगों के विचार
संकलित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव 3 मार्च को सुबह
11 बजे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सभागार में भारत के मन की बात
से युवाओं के मन की बात जोड़ेंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।