गंगा जी की निर्मलता पर अब कांग्रेस को कोई भी प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

गंगा जी की निर्मलता पर अब कांग्रेस को कोई भी प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं...

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो 

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रियंका वाड्रा का गंगा जी में यात्रा करना, इस बात का सबूत है कि हमने विकास किया है। गंगा जी की निर्मलता पर अब कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को कोई भी प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं है। मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई, कि प्रियंका वाड्रा प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा जी में बोट के माध्यम से यात्रा कर रही हैं। अच्छा होता राहुल भी साथ में होते हैं, अपने सहयोगी सपा-बसपा के मित्रों को साथ लेकर जाते और श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते। क्योंकि श्री नरेंद्र मोदी जी के कारण आज गंगा जी चलने और आचमन करने लायक हुई है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस कार्य को सपा-बसपा और कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा की चार पीढ़ी नहीं कर पाई। आज वो कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नमामि गंगे परियोजना से सफल हुआ है, इसलिए सभी को मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहिए। 




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने 68 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश स्थापना दिवास मनाना शुरू किया। आज हमें खुशी हो रही है कि ये वही प्रदेश है जिसकी पहचान दंगों से होती थी, लेकिन 24 महीने के कार्यकाल को पूरा करने के बाद हमने इसकी प्रदेश की पहचान को बदलने का काम किया है। हमने 24 महीने में प्रदेश की उन तस्वीर को बदलने की कोशिश की जिसके ऊपर कई बदनुमा दाग लगा था। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय तक प्रदेश में शासन किया लेकिन, इतने दिनों में प्रदेश को बीमारू राज्य की उपाधि दिलवाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठन हमारे साथ में खड़ा है, संगठन और सरकार का बेहतर समन्वय है। सरकार नीतियां बनाती हैं, कार्यक्रम लागू करती है। आम जन तक योजनाएं पहुंचाने का कार्य संगठन ने किया है। अगर हम दो साल में प्रदेश में विकास की एक नई दिशा देने में सफल हुए हैं, तो इसके पीछे संगठन की सफल मेहनत है।योगी ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और उत्तर प्रदेश में जो योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं, उससे भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी।पार्टी मुख्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री जी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।