महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारत के मन की बात से चैकीदारो ने अपने मन की बात जोड़ी और गांव-गांव से
आये चैकीदारों ने देश के चैकीदार को अपना समर्थन दिया। चैकीदारों ने एक
स्वर में कहा कि जो भ्रष्ट हैं उन्हें चैकीदार से कष्ट है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चैकीदारों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के
मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने यदि आपके महत्व को समझा
होता तो आपकी यह दशा नहीं होती। यदि ग्राम प्रहरियों को सशक्त किया जाता
तो गांवों में अराजकता की स्थिति नहीं होती क्योकि ग्राम प्रहरियों के पास
गांव के सभी अच्छे बुरे के जानकारी है। योगी सरकार ने ग्राम प्रहरियों, आशा
बहुओ, होमगार्डो तथा रसोईयों सहित सभी का मानदेय बढ़ाकर उनके जीवन में
खुशहाली लाने का काम किया है लेकिन यह तो अभी शुरूआत है। अभी आप और
सुविधाओं के हकदार है। आप चैकीदार है, चैकीदार रात को जागते है ताकि लोग
चैन से सो सकें। मोदी जी को चैकीदार कहकर विपक्ष मजाक उड़ा रहा है। चैकीदार
जाग रहा है इसलिए चोर परेशान है।चैकीदार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि यह
देश ऐसे कगार पर खड़ा है जहां हम भारत को विश्व गुरू बना सकते है और अमेरिका
को भी झुका सकते है। जिसके लिए मोदी जी जैसा नेता को फिर प्रधानमंत्री
बनाना जरूरी है। कुछ लोग राज घरानों से निकलकर देश के प्रधान सेवक से सवाल
कर रहे है,लेकिन सवाल करने वालो की नीयत साफ नहीं है। मोदी जी ने हमें मन
की बात कहने का अवसर दिया, मोदी जी हमारी आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए
काम करते है। हमको सम्मानित किया गया क्योंकि यह सरकार संवेदनशील सरकार
है। 13 दिन में जो अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेना जनता है हम उस
प्रधानसेवक को फिर से चुनेंगे। राहुल, ममता, माया व अखिलेश बताये कि उनके
इरादे क्या है, जब चार लोग है तो उनके इरादे एक और नेक नहीं हो सकते। भारत के मन की बात मजदूरो के साथ कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश
त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री
एवं अभियान प्रभारी संतोष सिंह ने प्रभावी संचालन करते हुए कहा कि मोदी है
तो मुमकिन है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।