कानपुर - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम फर्जी योजना के तहत फर्जीवाड़े की खुली पोल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 14 March 2019

कानपुर - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम फर्जी योजना के तहत फर्जीवाड़े की खुली पोल


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 

शहर में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नाम पर फर्जी योजना के तहत कुछ ठगों ने को 2 लाख रुपये दिलाने के नाम पर लाखो फॉर्म बेच दिए और इस योजना का लाभ लेने के लिए हजारो की संख्या में महिलाओ और छात्राओ दिल्ली के एक पते पर डाकघर से फॉर्म की रजिस्ट्री भी कर दी इस फर्जी वाडे का खुलासा कल शाम हुआ जब जिलाधिकारी व जिलप्रोबेशन अधिकारी ने इस तरह की कोई भी योजना न होने की बात कही।

इसके बाद भी आज सैकड़ो की संख्या में लोग डाकघर अपना फॉर्म जमा करने पहुंचे जहा डाक विभाग की अधिकारियो ने फॉर्म फर्जी होने की बात बताकर लोगो को वापस किया जिस पर डाकघर में कुछ लोगो ने हंगामा भी किया ।जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगो को समझाबुझाकर शांत किया।डाक विभाग के चीफपोस्ट मास्टर मनोज मिश्रा ने सभी को वह फॉर्म फर्जी होने की बात बताई और लोगो को वापस जाने के लिए कहा जिस पर कुछ महिलाओ ने हंगामा भी किया जिसकी सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और लोगो को शांत कराया इस मामले पर अधिकारियो द्वारा फर्जी फॉर्म छपवाकर बेंचने वाले पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।