रिपोर्ट - रवि गुप्ता
पकिस्तान दवारा जिस तरह से सरहद पर गोलाबारी की जा रही है उससे देश में
युद्ध जैसा हालात बनने लगे है। जिसमे हमारी सेना के जवान भी आयेदिन शहीद
हो रहे हैं वही इस गोलाबारी में कई जवान घायल भी हो रहे है और उन्हें खून
की भी आवश्कता पड़ रही है। जिसको लेकर कानपुर में रक्षक संस्था दवारा ब्लड
डोनेशन कैम्प का आयोजन शनिवार को लालबंगला के प्राइवेट नर्सिंग होम में
किया गया। इस दौरान संस्था के महामंत्री राजेश वर्मा ने बताया की देश की
रक्षा के लिए तैयार सैनिको को ब्लड की कमी नहीं पड़े। इस लिए संस्था दवारा
ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे संस्था के साथ साथ अन्य लोगो
ने ब्लड डोनेट किया है.अभी यह ब्लड शहर की ब्लड बैंक में ही रहेगा। और
जरुरत पड़ेगी तो सैनिको को भेजा जाएगा

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।