वाराणसी - सीएम योगी का आज वाराणसी दौरा, करेंगे तैयारियों की समीक्षा... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 5 March 2019

वाराणसी - सीएम योगी का आज वाराणसी दौरा, करेंगे तैयारियों की समीक्षा...

 कैलाश सिंह विकास ब्यूरो

प्रधानमंत्री मोदी का आगामी 8 मार्च को एक दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएम योगी आज वाराणसी  दौरे पर आएंगे।



सीएम देर शाम 7 बजे वाराणसी आएंगे। जिसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करने के बाद बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही कॉरिडोर में चल रहे कार्य की प्रगति देखेंगे। इसके बाद सीएम योग बड़ालालपुर स्तिथ टीएफसी जाएंगे यहां निरीक्षण के बाद सीएम वाराणसी से प्रस्थान करेंगे । सीएम वाराणसी में आज लगभग 3 घण्टे रहेंगे। बताते चले कि 8 मार्च को पीएम मोदी वाराणसी में आने वाले हैं। पीएम यहां काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए भूमिपूजन के साथ मंदिर में मत्था टेकेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी बड़ालालपुर स्तिथ ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर जाएंगे  ,जहाँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के क्षेत्र मर कार्य करने वाली सात स्वयंसेवी सहायता समूह को सम्मनित करने के साथ ही उत्पादों की प्रदर्शनी देखेंगे। आचार संहिता लागू होने से पूर्व आठ मार्च को पीएम का अंतिम काशी दौरा माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।