महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के मोर्चे सम्मेलनों के माध्यम से ‘‘फिर एक बार मोदी
सरकार’’ का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंच रहें है। युवा मोर्चा, महिला
मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा हर लोकसभा में
हर वर्ग तक मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ विजय का संकल्प लेकर जा रहे
है। सबका साथ-सबका विकास का मूल मंत्र लेकर माननीय मोदी जी को पुनः
प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के मोर्चे हर वर्ग के बीच पहुंचकर जनादेश
प्राप्त कर रहे है।
प्रदेश मंत्री एवं सम्मेलन प्रभारी प्रकाश पाल ने बताया कि 27 मार्च को
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल
पंथ अकबरपुर लोकसभा के बिठूर में तथा झांसी लोकसभा के मऊरानीपुर में प्रदेश
सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ व पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के अध्यक्ष
बाबूराम निषाद अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला सम्मेलनों
में महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जालौन लोकसभा के उरई में तथा प्रदेश
सरकार की मंत्री स्वाति सिंह बस्ती में मातृशक्ति के बीच रहेंगी। क्षेत्रीय
अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह हमीरपुर के तिन्दवारी में तथा उनके साथ किसान
मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर इटावा के भरथना में किसान
सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद
महराजगंज के सिसवां में तथा खादी ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष गोपाल अंजान रामपुर
के विलासपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मोदी सरकार के लिए जनादेश प्राप्त
करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी बांदा के
चित्रकूट में युवा सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।