कानपुर - होली की खुसिया बदली मातम में गंगा नहाने गए पांच युवको में तीन युवको की डूबने से हुई मौत.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 22 March 2019

कानपुर - होली की खुसिया बदली मातम में गंगा नहाने गए पांच युवको में तीन युवको की डूबने से हुई मौत..

ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ में गंगा नहाने गए पांच लड़को में तीन युवको की गंगा में डूबने से मौत हो गई ।जबकि गंगा किनारे रहने वाले गोताखोरों ने एक युवक को जिंदा बचाया। पाँचो युवक चकेरी के सनिगवां इलाके के रहने वाले है औऱ होली के मौके पर शराब पीने के बाद गंगा नहाने गए हुए थे ।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। और क्षेत्रीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी . मौके पर पहुची पुलिस ने  गोताखोरों को बुला कर डूबे हुए लड़को की तलाश शुरू कराई जिसके बाद करीब 19 घण्टे बाद तीनो युवको के शवों को गंगा नदी से निकाला जा सका ,इस दौरान अपने बच्चो के शवों को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

 गुरुवार को होली के पर्व पर जहा पूरा देश होली के रंगो में सराबोर था वही चकेरी के सनिगवां इलाके में रहने वाले पांच दोस्त शराब के नशे ने धुत होकर जाजमऊ गंगा  नदी पहुंच गए इस दौरान राहुल नाम का युवक गंगा नदी के किनारे बैठ गया जबकि अन्य चार जिसमे दीपक ,धन्नू ,रोहित और शिवम् गंगा के छिछले पानी में मस्ती करने लगे तभी अचानक धन्नू गंगा में डूबने लगा जिसे बचाने के लिए रोहित आगे बड़ा और वह भी डूबने लगा। दोनों दोस्तों को डूबता देखा शिवम्  और दीपक भी आगे बड़े और हो भी डूबने लगे तभी गंगा किनारे नहा रहे गोताखोर युवक की नजर डूब रहे युवको पर पड़ी तो वह तैरते हुए दीपक को बचा लिया जबकि अन्य तीनो दोस्त गंगा की लहरों में समा चुके थे। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंम्प मच गया। और लोगो ने घटना की जानकरी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने और गोताखोरों को बुलवाकर  डूबे हुए युवकी की तलाश करनी शुरू की लेकिन कोई हासिल नहीं हुआ वही अँधेरे की वजह से रात में ढूढ़ने का काम रोक दिया गया और अगले दिन शुक्रवार की सुबह फिर गोताखोर और जल पुलिस ने डूबे हुए युवको की तलश करनी शुर की तब घटना के 19 घंटे बाद तीनो युवको के शव गंगा से निकाले जा सके। वही अपने अपने बच्चो के शवों को देख मृतक युवको के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था और घात के किनारे मौजूद हर कोई उन्हें ढांढस बंधवाते हुए नजर आया। चकेरी पुलिस ने बताया की सभी पांचो युवक सनिगवां के संदीप नगर इलाके के रहने वाले है जिनमे धन्नू ,रोहित और शिवम् की गंगा में डूबने से मौत हो गई है सभी के शवों  को गंगा से निकलवाते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।