बस्ती जिला संवादाता
बस्ती का सेवक कैसा हो को लेकर जनता का विचार जानने व अपने विचारों से अवगत कराने हेतु एक माह की विचार यात्रा पर निकले पूर्व विधानसभा प्रत्यासी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी यात्रा के पन्द्रहवें दिन जनपद के विभिन्न गांवों कस्बों से होते हुए आज कप्तानगंज विधानसभा के खैरी,रजौली, बिजरा, भलुहिया,नरायनपुर, छपिया,मझौवा,होते हुए भाजपा विधायक के जनसेवा केन्द्र व दुबौला चौराहे पर लोगों से अपील किया कि आगामी चुनाव में धनबल दलबल व बाहुबल को नकार सच्चे सेवक को करें स्वीकार उन्होने कहा कि जनता रूपी जनार्दन का आशीष मांगने वाला हर नेता सेवक सुदामा ही होता है जिसे आज भी जनता द्वरिकाधीष बनकर दो लोक विधानसभा व लोकसभा सौंपती है किन्तु खेद का विषय अधिकांश सेवक जनता के मध्य याचक न बनकर राजा बनकर उतरते हैं और चार साल का दुःख दर्द चंद नोटों से खरीदते हैं ऐसे लोगों को नकार विगत डेढ दशकों से जनता हित समर्पित सच्चे सेवक अपने भाई सुदामा को करें स्वीकार इस मौके पर रामधीरज गौड विजय यादव,सेनदत्त विश्वकर्मा, संजय यादव,आशीष शर्मा,वेदान्शू मिश्र,संदीप मिश्र,संदीप पाण्डेय, पवन बर्मा,बृजेश यादव,घनश्याम पाण्डेय, पप्पू यादव नीरज प्रजापति, विनोद शुक्ल,कन्हैयालाल तिवारी,हरिश्चन्द्र तिवारी,अनिल तिवारी,राम बर्मा,रामरूप यादव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण ल क्षेत्रवासी मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।