महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
उ0प्र0 किसान कांग्रेस
(मध्य जोन) की बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मध्य जोन के
अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें उ0प्र0
किसान कांग्रेस मध्य जोन की नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला
अध्यक्षों की घोषणा की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री श्याम
पाण्डेय जी मौजूद रहे। प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि किसान कांग्रेस
मध्य जोन के नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों में पूर्व विधायक श्री राम सागर
राव को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री बालकानन्द वर्मा को बहराइच जनपद का
जिलाध्यक्ष, श्री धीरज मोदनवाल को बलरामपुर, श्री दीपक वर्मा को सीतापुर,
श्री महेन्द्र पाल सिंह को बाराबंकी, श्री गंगा बख्श सिंह को उन्नाव का
जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किसान
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री श्याम पाण्डेय
ने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में
पूरी ताकत के साथ जुटने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही
किसानों की सच्ची हितैषी है इस लोकसभा चुनाव में किसान विरोधी मोदी सरकार
को जड़ से उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी किसान कांग्रेस निभायेगीं।किसान
कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने कहा है कि किसान
कांग्रेस मध्य जोन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लोकसभा
चुनाव में जुटेंगे और यूपीए सरकार द्वारा किसानों के लिए किये गये कार्यों
का प्रचार एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा किसानों के
लिए लगातार किये जा रहे संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाकर कंाग्रेस पार्टी को
मजबूत बनायेंगे। बैठक
में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय समन्वयक श्री हिशाम उस्मानी, श्री तरूण पन्त,
श्री रामसुधार मिश्रा एवं श्री रमा शंकर द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित
रहे।
इसके अलावा श्री कृष्ण कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार सिंह, श्री राम
समुझ यादव, श्री संतोष शुक्ला, श्री विनय कुमार यादव, श्री बच्चू लाल
द्विवेदी, श्री अमित मिश्रा, श्री शादाब आलम आदि तमाम लोग मौजूद रहे।बैठक
के अन्त में अम्बेडकरनगर के किसान यूनियन का प्रतिनिधिमण्डल श्री श्याम
पाण्डेय से मुलाकात कर अम्बेडकरनगर में किसानों की अधिग्रहीत की गयी जमीन
की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। श्री श्याम पाण्डेय ने
प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही किसान कांग्रेस अम्बेडकरनगर के
किसानों की समस्याओं को लेकर आन्दोलन करेगी और किसानों को उनकी समस्याओं
से निजात दिलाने का काम करेगी।यह जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के प्रवक्ता कोणार्क
दीक्षित‘के0डी0’ ने बताया कि बैठक में लोकसभा क्षेत्र के गठित बूथ कमेटियों
पर चर्चा हुई एवं लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी के
पक्ष में लामबन्द करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।लखनऊ
लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री श्री अनीस अहमद ने
कंाग्रेसजनों से कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से ही अपने-अपने बूथों पर
जुटना होगा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर जाकर
पहुंचाना होगा ताकि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को पूरा लाभ मिल सके।दीक्षित ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल
शुक्ला एडवोकेट सहित श्री विनोद मिश्रा, श्री शैलेन्द्र तिवारी बबलूू, श्री
जे0पी0 मिश्रा, श्री जमेशद रहमान, श्री हरनाम सिंह चैहान, श्री आर0बी0
सिंह, डा0 शहजाद आलम, श्री संतोष सिंह, श्री योगेश्वर सिंह, श्रीमती ललिता
शर्मा, श्री अरविन्द पाण्डेय, श्री दुर्गा शंकर दुबे, श्री शाहिद अली, श्री
ओम प्रकाश पाल, श्री कुलदीप चैधरी आदि तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।