प्रियंका गांधी वाड्रा के आज तीन दिवसीय दौरे .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 March 2019

प्रियंका गांधी वाड्रा के आज तीन दिवसीय दौरे ..

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो 

अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्वी उ0प्र0 प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के आज अपने तीन दिवसीय दौरे के अमेठी जाते समय रास्ते में स्थानीय बाजारों में महिलाओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों से जबर्दस्त स्वागत किया गया एवं महिलाओं द्वारा उन्हें उपहार स्वरूप चूड़ियां, अंगवस्त आदि भेंट किये गये जिन्हें श्रीमती गांधी जी गाड़ी से उतरकर उनके बीच जाकर सहर्ष स्वीकार किया और आत्मीयता से गले मिलकर उन्हें कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन किया।यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी दीपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि श्रीमती गांधी जी के अमेठी संसदीय क्षेत्र जाते समय लखनऊ के अमेठी में श्री महादीन रावत, श्रीमती चांदनी, श्री कन्हैया लाल, श्री कुलदीप शर्मा, श्री अंकुश शर्मा, द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इसके अलावा गंगा गंज में श्री मुराद भाई, श्री निशू यादव, श्री विजय कनौजिया, श्री शब्बीर हाशमी, श्रीमती राशिदा खातून सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गांधी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राम शंकर भार्गव का आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री गौरव चैधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी दीपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि स्वागत समारेाह के उपरान्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव चैधरी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्री राम शंकर भार्गव को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।श्री मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री विनोद मिश्रा, श्री सर्वजीत सिंह मक्कड़, डा0 मंजु दीक्षित, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्री संजय सिंह, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री आनन्द प्रताप सिंह, श्री रामपाल यादव, श्री एस0के0 द्विवेदी, मो0 शकील, श्री अंकुश शर्मा, श्री विजय कनौजिया, श्री विपिन यादव, श्री गौरी पाण्डेय, श्री जीत बहादुर यादव, श्री ब्रम्हेन्द्र मौर्या, श्री दिनेश गिरि, श्री संतोष द्विवेदी, श्री रामबाबू बाजपेयी, श्री अरविन्द पटेल, श्री राजकुमार श्रीमती राधा पाण्डेय, श्री सुरजीत सिंह बरनाला, श्री अंशुमान मिश्रा, श्रीमती सरलेस रावत, श्री विकास त्रिपाठी, श्री रौशन यादव, श्री अरूण डाली सहित सैंकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।