वाराणसी - गंगा के रास्ते बनारस पहुंची प्रियंका गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 20 March 2019

वाराणसी - गंगा के रास्ते बनारस पहुंची प्रियंका गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण



ब्यूरो वाराणसी - कैलाश सिंह विकास

अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के अंतिम दिन बुधवार को पहली बाए कांग्रेस राष्ट्रीय महाचीव प्रियंका गांधी काशी पहुंची। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मिर्जापुर से बोट द्वारा प्रियंका गांधी रामनगर पहुंची। रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।इसके बाद पैदल ही गलियों के रास्ते होकर वो पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंची। जहां उनके स्मृति का अवलोकन कर रही हैं। इसके साथ वो स्व. लाल बहादुर शास्त्री के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी। कांग्रेस महासचिव वहीं पर मल्लाह समाज से मुलाकात करेंगी।





रामनगर से प्रियंका गांधी बोट से अस्सी घाट पहुचेंगी। वहां पर जैन मंदिर में दर्शन करने के साथ जैन बंधुओं से मुलाकात करेंगी। अस्सी से निकलकर वो सीधे काशी की विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचेगी। अस्‍सी घाट से दशाश्‍वमेध घाट तक गंगा के सामानांतर 25 पॉइंट पर उनके स्‍वागत की तैयारी की गई है। जहां विधि-विधान से गंगा पूजन करेंगी और वहां से सड़क मार्ग द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगी।काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन करेंगी और पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण भी करेंगी। वहां से प्रियंका सीधे शहीद रमेश यादव के घर जाएंगी। परिजनों से मुलाकात करने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के भव्‍य स्‍वागत के लिए यहां तैयारियां पूरी हो गई हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के स्वागत के लिए यहां फूलों संग हर्बल रंगों की बारिश करने की तैयारी की थी लेकिन उसे अब निरस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलवामा अटैक को लेकर प्रियंका ने पार्टी का होली मिलन समारोह रद करने को कहा था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।