बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने बी॰के॰टी॰ में जनसभा की - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 April 2019

बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने बी॰के॰टी॰ में जनसभा की




तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने बी॰के॰टी॰ में जनसभा की हम विकास की बात लेकर चले हैं, उसके लिये वोट मांग रहे हैं। गाँव-गरीब के लोगों को उनका हक दिलाना है,
 मोहनलालगंज के बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने बी॰के॰टी॰ के ़मिलन लाॅन अस्ती रोड में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे सबसे ज्यादा प्रसन्नता कार्यकर्ताओं के उत्साह और उनके अथक परिश्रम को देखकर हुई। जमीनी स्तर पर काम करना अलग अनुभूति होती हैै। आज बाजार में कुछ भी लेने जाओ, हर चीज की कीमतें आसमान को छू रही है और मोदी जी ने कहा था कि महंगाई को कम करेंगे, 

भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया, इसलिए हमे मजबूत सरकार की तरफ जाना है और हमें जनता के बीच में जा करके इस बात को विश्वास से कहना होगा कि हम विकास की बात लेकर चले हैं, उसके लिये आप से वोट मांग रहे हैं। देश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाना है, समृद्धि की तरफ ले जाना है, देश को गरीबी से मुक्त करना है, गाँव-गरीब के लोगों को उनका हक दिलाना है, इसलिए हम आप से वोट मांग रहे है।
     
वर्मा ने कहा मैं आज आप जनता से निवेदन करने आया हूं कि बसपा-सपा गठबंधन को वोट दीजिए, विकास के लिये, आपके सपनों को साकार करने के लिये महागठबंधन की सरकार बनाइये। मैं उन लोगों, खासकर युवाओं महिलाओ किसान और व्यपारी भाइयो से रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ। कृपया वोट देने जाइये, अपने परिवार और मित्रों को भी वोट डालने के लिये प्रेरित कीजिये, प्रत्येक वोट देश के लिये बहुमूल्य है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।