लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने लखनऊ के कलेक्ट्रेट में नामांकन किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 15 April 2019

लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने लखनऊ के कलेक्ट्रेट में नामांकन किया



तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

15अप्रैल 2019 को वर्मा ने नामांकन दाखिल किया और मलिहाबाद में आयोजित जनसभा में कहा केन्द्र की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की बड़ी भूमिका होती हैं क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है और इस बार यूपी की जनता ने मन बना लिया है झूठे वादे करने वालों को सत्ता से हटाना है। आज इस देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए भाजपा एक खतरा बन गयी है, ये संविधान को बदलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहते है इसलिए आज जनता भाजपा सरकार से मुक्ति पाना चाहती है।


वर्मा ने कहा कि वर्तमान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है।उन्होनें अपनी सांसद निधि जो जनता के हितो के लिए मिली थी उसे भी बचाकर वापस कर दी। वर्तमान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में किसी भी परिवार का हाल नहीं पूछा।आज भाजपा असल मुद्दों से भाग रही है, उसके पास  लोकसभा चुनाव में धु्रवीकरण ही एक मात्र हथियार है। पिछले कई सालों में देश में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं थी जितनी आज है वर्मा ने कहा मेरा ध्यान मोहनलालगंज के विकास पर है, यहाँ की जनता के लिए जनउपयोगी कार्य करना ही मेरी प्राथमिकता है, मेरा लक्ष्य खुशहाल और शिक्षित मोहनलालगंज बनाना है, हम विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें।


मोहनलालगंज जुड़ रहा महागठबंधन के साथ चल रहा है महापरिवर्तन की ओर मेरा लक्ष्य खुशहाल और शिक्षित मोहनलालगंज बनाना

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।