न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
मिल रहे आपार जनसमर्थन से अब भाजपा सरकार की विदाई तयमहागठबंधन ही बदलाव लायेगा तभी संविधान सुरक्षित रहेगा श्री वर्मा ने सिधौली के ग्राम मनवा, मनिकापुर, रावां गढी, सरसौली, जोधौरा, भवनियापुर, बीबीपुर, रड़ई कला, गानीपुर, पाण्डे रामपुर, संझा, लालपुर, शाहजहाँपुर आदि क्षेत्रों के निवासियों से जनसम्पर्क कर उनसे आग्रह किया की मोहनलालगंज के विकास की शुरूआत में सहयोग प्रदान करें। जनता द्वारा महागठबंधन को े मिल रहे आपार जनसमर्थन से अब भाजपा सरकार की विदाई तय है जनता ने अपने आर्शीवाद से विश्वास दिला दिया कि वह अब महागठबंधन के साथ है।
श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा की नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से देना चाहिए। नोटबंदी और जीएसटी से आर्थिक संकट गहराया है, व्यापार चैपट हुआ है और बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा की आर्थिक-सामाजिक नीतियों से देश को बहुत नुकसान हुआ है, यह मानने को इसके नेता अभी भी तैयार नही है। भाजपा सरकार स्वाभाविक रूप से किसान विरोधी और कारपोरेट घरानों की समर्थक है। 2019 के लोकसभा चुनाव देश की राजनीति में निर्णायक साबित होने वाले हैं। एक तरह से तो यह लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा के दिन हैं। इसमें मतदाताओं को जागरूकता के साथ मूलभूत मुद्दों से ध्यान हटाने के भाजपा के षडयंत्रों से सावधान रहना होगा राजनीति में परिवर्तन का मौका बार-बार नहीं मिलता। भाजपा सरकार को पांच साल का हिसाब देना चाहिए। भाजपा समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करना चाहती है जबकि महागठबंधन नफरत की दीवार को गिराना चाहती है। महागठबंधन से ही बदलाव लायेगा तभी संविधान सुरक्षित रहेगा और सबको अधिकार मिलेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।