तहकीकात न्यूज़ डेस्क
आज 18 अप्रैल 2019 को वर्मा ने मोहनलालगंज के ग्राम मोहनलाल खेड़ा, सिसेण्डी, भौंदरी, धनुवाँ सांड, भदेसुवा, मीनापुर, भीलपुर, जबरौली, बरवलिया, मंगटइया, बेनीगंज, राती लालपुर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान जनता द्वारा मिल रहे अपार जनसमर्थन ने सिद्ध कर दिया है कि अब भाजपा सरकार की विदाई तय है ।और केंद्र में गठबंधन की सरकार बन रही है। आज नीला-लाल-हरा रंग चुनाव में बढ़-चढ़कर बोल रहा है। पहले चरण में महागठबंधन के पक्ष में हुई वोटों की बारिश से भाजपा घबरा गयी है। लोकतंत्र में भाजपा के लिए अब कोई रास्ता नहीं निकलने वाला है। भाजपा कितना भी ध्यान भटका दे महागठबंधन से बहुत पीछे रहेगी।
वर्मा ने कहा हमारे शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा से ही लोकहित में कार्य किये है और हर वर्ग को एक साथ लेकर विकास के मार्ग पर हमेशा से ही अग्रसर रही है। आमजन के सपने पूरे करना ही गठबंधन की प्राथमिकता है हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का उचित क्रियान्वयन करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। 2019 के चुनावों में आप कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करके ही हम एक सशक्त मोहनलालगंज लोकसभा का निर्माण करेंगे। एक बात साफ है कि युवाओं, किसानों, और व्यापारियों का भी यही निर्णय है कि भाजपा को किसी भी सूरत में केन्द्र की सत्ता में नहीं आने देंगे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।