लखनऊ - बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सिधौली में किया जनसम्पर्क - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 29 April 2019

लखनऊ - बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सिधौली में किया जनसम्पर्क

 न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

जनता अपना बहुमूल्य वोट सोच समझ कर दे देश की जनता ने पूरा मन बना लिया है परिवर्तन लाने का श्री वर्मा ने सिधौली के ग्राम पैसिया, रेउरी, ठिठूरा, बल्लाई, वसईडीह, तुलसीपुर, महाखरि, वहिरीमऊ, जय रामपुर, मंगूरपुर, चितरेहटा, जल्लाबाद, मानपारा, सुरैचा, कुसमौरा आदि क्षेत्रों में विभिन्न गांवो के लोगो से मुलाकात की कहा भाजपा पूरी तरह सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है। अब तक जहां-जहां मतदान हुआ, जनता ने भाजपा के घमण्ड को तोड़ने का काम किया है। भाजपा जनता के सवालो  से परेशान क्यों है। भाजपा नेतृृत्व को भी लगने लगा है कि देश की जनता ने पूरा मन बना लिया है परिवर्तन लाने का। गठबन्धन जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक बन गया है। 


 श्री वर्मा ने कहा पिछले पूरे पांच साल भाजपा को मौका मिला पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी पर प्रदर्शन बहुत खराब रहा। गरीबों, किसानों, नौजवानों के हितों की भी उन्होंने कभी सुध नहीं ली। महंगाई बढ़ती गई, किसान आत्महत्या करते रहें, व्यापारियों की हत्याएं हो रही है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा को कभी इनकी चिंता नहीं हुई, गरीब और गरीब होता गया। अब भाजपा के खोखले दावों की कलई खुल चुकी है और जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। जनता को बहकाने की भाजपा लाख कोशिशें कर लें, उसको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। उन्होने कहा जनता अपना बहुमूल्य वोट सोच समझ कर दे हमारी पार्टी सभी वर्गाे के लिए हितकारी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।