तहकीकात न्यूज़ डेस्क
मोहनलालगंज के बसपा प्रभारी सी0एल0 वर्मा ने मोहनलालगंज के चाँद सराय और मदा खेड़ा (मस्तिपुर) में आयोजित संयुक्त विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कहा पहले भी भाजपा ने स्वच्छ इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया सहित कई नारे दिए थे, इनमें से कितने कामयाब हुए ये जनता जानती है अब चुनाव आ गए, तो भाजपा के लोग फौज और सैनिकों की वीरता की आड़ में अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। आज भाजपा का जो विरोध करे वो राष्ट्र विरोधी हो गया यह नई परिभाषा हर किसी की समझ से परे है।
वर्मा ने कहा कि पिछले पूरे पांच साल भाजपा को मौका मिला पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी पर प्रदर्शन बहुत खराब रहा यह चुनाव ही किसानों और नौजवानों का है। इसमें शिक्षित बेरोजगार और लघु किसान, आदि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनसे निपटने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। देश की जनता बहुत समझदार है सोशल मीड़िया से एक खास माहौल बनाने की कोशिश हो रही है और सिर्फ भाषण देकर लोगों को गुमराह करने का सिलसिला जारी है पर हकीकत सबके सामने है। लोगों को यह स्वीकार करना पड़ेगा कि पूरे देश में बसपा-सपा गठबंधन ही भाजपा को चुनौती दे सकता है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।