तहकीकात न्यूज़ डेस्क
मोहनलालगंज के बसपा प्रभारी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर के भागू खेड़ा, नीवां, भटगवां पाण्डे, तेज किशन खेड़ा, फतेहगंज, काकोरी मोड़, तपोवन नगर, सालेह नगर मोड़ क्षेत्रों मे जनसभा की और कहा आज का युवा जानता है कि उनके सामने एक जटिल, घोर प्रतिस्पर्धा से भरा परिदृश्य उभरा है। जिसमें अपने लिए स्थान बनाने के लिए सघन और परिपूर्ण तैयारी आवश्यक है। वह सरकार से सतर्क, सार्थक और समेकित नीतियां चाहता है।
वर्मा ने कहा कि 2014 के चुनाव में लोगों से झूठे वादे किये गये थे। जिसका चुनाव पर गहरा असर पड़ा लेकिन इस बार जनता गठबंधन पर उम्मीद जता रही है। आज लोकतंत्र की हालत क्या हो गयी है, लोगों को मिले रोजगार छिन गये, व्यापार ठप हो गया, लेकिन वे सिर्फ मतदाता को बहकाने में लगे है पर हम जाति-धर्म से
उठकर गरीबों, दलितों व महिलाओं के लिए खासतौर से काम करेगें व युवा खुद का रोजगार शुरू कर सकेगें। श्री वर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं व जनता से अपील की हमें भाजपा व कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना है। गठबंधन के पक्ष मे रिजल्ट दिखाकर इनकों जवाब देना है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।