न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
जो भी विकास प्रदेश में हुआ बहुजन समाज पार्टी -समाजवादी पार्टी की सरकारों ने किया श्री वर्मा ने मलिहाबाद के ग्राम दुबग्गा, काकोरी, मण्डौली, संयासी बाग, सहिलामऊ, मुंजासा, मलिहाबाद, बेलगढ़ा पुल, कटौली, ससपन, भतौइया, मवई कला, मनकौटी, दिलावर नगर, कहला क्षेत्रों में घर घर का जाकर मतदाताओ से अपने पक्ष मे वोट करने की अपील की। मतदाताओं की समस्यायें सुनी और गठबंधन सरकार बनने पर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि पहले कांग्रेस को अपनी गलत नीतियो के कारण केन्द्र से सत्ता से बाहर होना पड़ा वही अब भाजपा जनविरोधी नीतियों के कारण सत्ता से बाहर जाएगी उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पाँच वर्षो में देश को सिर्फ बाँटने का काम किया है भाजपा सरकार से आम आदमी किसान नौजवान सभी परेशान है। श्री वर्मा ने कहा आज लोग इंतजार कर रहे है मतदान की तारीख का, आज बात न सत्ता की है बात है तो हिन्दुस्तान के अन्दर सुख चैन की जो इस सरकार ने सबसे छीन लिया है, आज बसपा-सपा-रालोद गठबंधन से विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की परेशानी बढ़ चुकी है क्योकि वो गठबंधन की ताकत को समझ गये हैं। भाजपा वाले कहते है हम नया भारत बनाएंगे जबकि उन्होंने नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चैपट कर दिया, जो भी विकास प्रदेश में हुआ समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने किया। श्री वर्मा ने एक स्वर मोहनलालगंज के मतदाताओं से इस बार ऐतिहासिक जीत दिलाने का अनुरोध किया व जनता से अपील की कृपया वोट देने जाइये, अपने परिवार और रिश्तेदार को भी वोट डालने के लिये प्रेरित कीजिये, प्रत्येक वोट बहुमूल्य है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।