न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि देश में
किसानों और नौजवानों की अनदेखी करने वाली भाजपा का सत्ता से बेदखल होना
निष्चित है क्योंकि कृषि प्रधान देश में किसानों को दुगुनी आय का लाॅलीपाॅप
दिखाते हुये तथा करोडों बेरोजगारों को झूठे प्रलोभन के द्वारा सत्ता हासिल
करके भाजपाईयों ने धोखेबाजी की हदे पार कर दी तथा देश को गुमराह करके
सत्ता सुख भोगते रहे। डाॅ0 अहमद ने कहा कि चार साल तक भाजपा के
लोग घमण्ड में गोते लगाकर देश की जनता के साथ भावनात्मक ब्लेकमेल किया। जब
महागठबंधन की नींव पड रही थी तो यही लोग गठबंधन की सांप छछूंदर की संज्ञा
देते थे और सपा, बसपा तथा रालोद के महागठबंधन के पष्चात महामिलावट की
संज्ञा देने लगे लेकिन यह भूल गये कि उ0प्र0 में विगत चार उपचुनावों में
इसी महागठबंधन ने भाजपा को धूल चटाने का काम किया है। आज यही महागठबंधन और
देश की जनता ने भाजपा के पैर उखाड दिये हैं। सत्ता से जाने के डर ने भाजपा
की बौखलाहट इस कदर बढा दी है कि भाजपा और शब्दों पर नियंत्रण खोकर भाजपा के
स्टार प्रचारक सार्वजनिक मंचों से भाषण कर रहे हैं। राष्ट्रवाद का दिखावा
करते हुये जनता को पुनः गुमराह करने की नाकाम कोषिष हो रही है जबकि
वास्तविकता यह है कि भाजपा और आर0एस0एस0 के लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
के हत्यारे नाथूराम गोडसे के वंषज हैं। रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने
कहा कि आगामी 23 मई को निष्चित रूप से फकीर को अपना झोला उठाकर चैकीदारी
छोडकर जाना होगा। देष में किसान मजदूर बेरोजगार एवं षिक्षा एवं स्वास्थ की
अनदेखी करने वाले तथा समाज में तोड फोड जैसी प्रवृत्ति को संरक्षण देने
वाले लोगों को देष की जनता भली प्रकार पहचान चुकी है। अब यह देष किसान
मसीहा चै चरण सिंह, समाजवादी चिंतक डाॅ0 राममनोहर लोहिया, दलितों के मसीहा
भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर के सिद्वान्तों और नीतियों पर
चलकर धर्म निरपेक्षता की नई इबारत लिखेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।