ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
गौरहरि सिंघानिया इनस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट
में निदेशक प्रो0 राकेश प्रेमी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में उन्हाने
बताया कि दो साल के पूर्णकालिक कार्यक्रम के कुल 57 छात्रों ने डिप्लेामा
प्राप्त करने के लिए योग्यता प्राप्त की इनमे केवल 37 छात्र ही प्रथम
श्रेणी पर में चयनित हुए है जिसमें 73 प्रतिशत छात्राये तथा 27 प्रतिशत
छात्र है । उन्होंने बताया कि 23 वें बैच के लिए दीक्षांत समारोह 27 अप्रैल
को आयोजित किया जा रहा है। इस बावत डा0 प्रेमी ने
बताया कुल 40 प्रबंधन विकास कार्यक्रम और संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित किए
गए है। इन एमडीपी, एफडीपी ने संकाय के साथ साथ छात्रों के लिए शिक्षा के
क्षेत्र में दायरा बढाया है। संस्थान को एनएएसी द्वारा बी प्लस मान्यता से
पुरस्कृत किया गया है। बताया संस्थान ने सफलापूर्वक लगभग बीस कार्यक्रम
आयोजित किए है जिनमें से मानव संसाधन-2018, उधमिता शिखर सम्मेलन 2018,
अलमुनी मीट 2018, ब्रांडक्राफ्ट 2019 उल्लेखनीय थे। कहा आने वाले वर्ष के
लिए मानव संसाधन-2019, उधमिता शिखर सम्मेलन 2019, संगम अलमुनी मीट 2019
प्रमुख प्रयास होगा। बताया काॅर्पोरेट सोशल रिस्पाॅन्सिबिलिटी गतिविधियों
के तहत दिव्यांग तथा बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास की यात्रा आयोजित की
गयी। पिछले वर्ष प्रारम्भ हुई इनक्यूबेशन सुविधा इस साल एक फैशीलिटी से
बढकर तीन फैसिलिटीज तक पहुंच गयी। निदेशक ने बताया कि 2018 में छात्रों ने
दुबई में 12 दिनो के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय इंडस्ट्रियल कम-स्टडी टूर फिर
से मध्य-पूर्वी देश के शहरों दुबई, आबूधाबी और शारजाह में कवर करेगी।
वार्ता में प्रो0 प्रेमजी के साथ देवेन्द्र जायसवाल भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।