महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि
पहले रोजा इफ्तार में टोपी पहनकर चारखाने की गमछा डालने की होड़ होती थी
लेकिन जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या में देव दीपावली मनाई,
ब्रज में होली खेली, कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई, कुम्भ
में साधु-संतो पर पुष्प वर्षा हुई तो सभी दलों में अब मंदिर जाने की होड़ लग
गई। यह मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति को साथ लेकर चलने
से ही संभव हुआ है। हरदोई सदर लोकसभा के सांडी विधानसभा में आयोजित किसान सम्मेलन में भाजपा के
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पाकिस्तान को बड़ी नसीहत दी और कई
मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष को निशाने पर भी लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
कि सपा बसपा कांग्रेस की सरकारों में टोपी लगाने की होड़ थी लेकिन अब मंदिर
जाने की होड़ लगी है। पाकिस्तान पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह
बालाकोट में गेस्ट हाउस बनवा ले साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले
पाकिस्तान प्रेमी भी इस गेस्ट हाउस में जा कर रहे।
उन्होंने 56 इंच के सीने पर मची बयानबाजी का जवाब देते हुए कहा कि 56 इंच
का सीना कुर्ता सिलवाने और जैकेट बनवाने के लिए नहीं कहा था मोदी जी ने
पुलवामा जवाब बालाकोट में देकर बता दिया कि 56 इंची सीना क्या होता है।
उन्होंने कहा जनता तय करे मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर सरकार। डा0 पाण्डेय
ने हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
जी के नेतृत्व में देश नई दिशा में बढ़ा है आज का भारत अपने ऊपर हुए किसी
भी हमले का मुॅहतोड़ जबाव देना सीख गया है। मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट
दे दी है और इसी का नतीजा है कि पूर्वोत्तर के नक्सलवाद और अलगाववाद के
खात्मे के लिए वर्मा में घुसकर मणिपुर के दहशतगर्दो का हमारी सेना ने
खात्मा किया। आज पूर्वोत्तर राज्यों में अलगाववादियों की कमर टूट गई है। डा0 महेंद्र नाथ पांडेय ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान सम्मान निधि
के रूप में 6000 रूपये किसान के लिए रामबाण हैं। विपक्ष पर तंज कसते हुए
कहा कि किसान की भलाई वही कर सकता है जिसके दिल में किसान हो। राबर्ट
वाड्रा के लिए किसानों की जमीन हथियाने वाले किसानों का भला नहीं कर सकते।
यह विपक्षी दल जो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं यह किसानों का भला
नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यूरिया के लिए लाइन लगाना बंद हुई है। भाजपा
सरकार ने किसानों को उनका सम्मान दिलाने का काम किया है।अगस्ता वेस्टलैण्ड डील में आर.जी. का नाम आया है। कांग्रेस यहां-वहां की
सारी बाते कर रही है। लेकिन अपने घोटालों की बात नहीं कर रही है। उनके
मिशेल चाचा पकड़ में आये है, अगस्ता वेस्टलैण्ड डील की सारी परते अब खुल रही
है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक गरीबी हटाओं का नारा
देती रही। लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया और नेहरू-गांधी परिवार और अमीर
होता चला गया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा-बसपा के सहयोग से ही 10 वर्ष तक संप्रग की
सरकार चली। इसलिए कांग्रेस के पाप में सपा-बसपा भी बराबर की भागीदार है।
स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट को कांग्रेस ने 10 साल तक ठंडे बस्ते में
डाले रखा। मोदी जी की सरकार में स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने
का ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना
मूल्य को न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा
जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज जिला प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश
महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू लोकसभा प्रभारी अतुल दीक्षित लोकसभा संयोजक
अशोक सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला प्रत्याशी जय प्रकाश
रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।