महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्र्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने
मंगलवार को राजा जनक की धरती सीतापुर में विपक्ष पर हमला बोला। प्रदेश
अध्यक्ष ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों
पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी पदाधिकारी व युवा मोर्चे के उत्साही
कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत
किया।युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुये डा. पाण्डेय ने कांगे्रस की पूर्ववती
सरकार पर निशाना साधा, वहीं सपा-बसपा गठबन्धन को मिलावटी बताकर तंज कसे।
लहरपुर मे आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सरकार
कायरों से भरी थी। बाटला हाउस कांड में आतंकवादियों की मौत पर कांगे्रस की
तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंसू बहाये थे। कांगे्रस की
हुकूमत में आतंकवादियों ने ताज होटल पर हमला किया, सैकड़ो लोगो की जाने गयी,
पर कांग्रेस सरकार मे इतनी हिम्मत नही थी कि वह आतंकवादियों का मुकाबला कर
सके, उस वक्त मनमोहन सरकार दूसरे देशो के सामने गिड़गिड़ा रही थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने आतंकवादियो से निपटने के लिये ठोस नीति तैयार की है।
उन्होने घर मे घुसकर आतंकियों को मौत की नीद सुलाया है। भाजपा ने अपने
घोषणापत्र में देश को सुरक्षित करने और आतंकवादियों के विरूद्ध स्पष्ट नीति
तैयार कर दी है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के डर से उत्तर प्रदेश के
अन्दर सपा-बसपा एक हुए है। प्रदेश को खोखला करने वाले यह क्षेत्रीय
राजनीतिक दल जाति, धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहते है, पर उत्तर प्रदेश
के लोग ऐसा नही होने देंगे। डा. पाण्डेय ने कहा कि देश मे मोदी की सुनामी
चल रही है। इस लहर ने अब लहरपुर को अपने आगोश मे ले लिया है। मिलावटी
गठबन्धन और भ्रष्टाचारी कांगे्रस को जवाब देने के लिये हिन्दुस्तान के
करोड़ो लोग तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबो के जीवन स्तर को
बदल दिया है। नौजवानो को रोजगार दिये, किसानो को उनकी फसल का समर्थन मूल्य
डेढ़ गुना किया है। नौ करोड़ लोगो को गैस सिलेण्डर भी दिये है। मोदी से
किसान सम्मान निधि पाकर लाखो अन्नदाताओ के चेहरे खिल उठे हैं। गरीबो को
उपचार और माताओ को धुएं से छुटकारा दिलाकर मोदी ने राष्ट्रवाद व अन्त्योदय
की परिकल्पना को सार्थक बना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जनसमूह से हाथ
उठवाकर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को कामयाब बनाने का संकल्प दिलाया तथा
कहा कि इस विशाल जनसमूह को देखकर विश्वास हो गया है कि पार्टी प्रत्याशी की
जीत तो आप लोगो ने सुनिश्चित कर दी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।