ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास
सामाजिक संस्था सुबह ए बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में आगामी लोकसभा के चुनाव को देखते हुए 19 मई को वाराणसी में होने वाले चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हाथों में तख्ती बैनर लेकर वाराणसी के कैंट स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को मतदान के दिन अपने -अपने शहरों में रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए निर्भीकता से अपने मन चाहा प्रतिनिधि को वोट डालने के लिए अपील किया गया। साथ ही साथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने वाला पंपलेट भी बाटा गया।उपरोक्त अवसर पर सभी लोग रेलवे यात्री ध्यान देना,19 मई को मतदान करना। रेलवे यात्री भूल न जाना ,वोट आकर डाल जाना।आदि नारे लगा रहे थे। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनता को अपने मनपसंद की सरकार चुनने का अधिकार होता है जनता के भागीदारी से ही लोकतंत्र की बुनियाद और मजबूत होती है,ऐसे में चुनाव के दिन हमें अपने घरों से बूथ तक जाना होगा साथ ही साथ घर के सदस्यों को भी मत डालने के लिए प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से-- मुकेश जायसवाल ,नंदकुमार टोपी वाले ,चंद्र शेखर चौधरी ,अनिल केशरी ,डॉ मनोज यादव ,विष्णु शर्मा, पंकज पाठक, नत्थू लाल सोनकर, संजीव विश्वकर्मा ,सुनील अहमद खान, प्रकाश मौर्य, विजय जायसवाल ,सहित कई लोग शामिल थे|

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।