ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
नवरात्रि के पहले दुर्गा मंदिरों में भक्तों की लंबी लंबी कतार
देखने को मिल शहर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही माता की जयकारे गूंज
रहे थे। आये नो राते माता के, प्रेम से बोलो जय माता दी, तपेश्वरी देवी
वैभव लक्ष्मी मंदिर बारा देवी वैष्णो देवी जंगली देवी काली मठिया मंदिरों
में माता के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। जहां आसमान से आग बरस
रही थी। तो वहीं भक्तों का उत्साह भी देखने लायक था। वहीं बिरहाना रोड
स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर में 251 किलो की देसी घी की जोध जलाई गई। जानकारी
देते हुए अनूप कपूर ने बताया कि विगत 20 वर्षों सेनवरात्र के पावन अवसर पर
मां भगवती के सामने 251 किलो की अखंड ज्योति जलाई जाती है। मां अपने
भक्तों मुरादें पूरी करती हैं। वही दिन शुक्रवार 12 मार्च को माता का
प्रसाद रूपी खजाना वितरण किया जाएगा। जिसे सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे
तक खजाना वितरण किया जाएगा। मुख्य रुप से उपस्थित वैभव आनंद, अनूप कपूर,
मुकेश अग्रवाल, चंचल कपूर आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।