रामपुर में 300 नहीं 3 ईवीएम थे खराब, डीएम ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 23 April 2019

रामपुर में 300 नहीं 3 ईवीएम थे खराब, डीएम ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई..

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

 उत्तर प्रदेश के रामपुर से 300 ईवीएम खराब होना की सूचना आ रही थी। इस सीट से भाजपा की जया प्रदा और समाजवादी पार्टी के आजम खान आमने-सामने हैं। वहीं रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार ने कहा कि 300 नहीं 3 ईवीएम खराब थीं। इन्हें बदल दिया गया है। झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए ट्वीट किया था कि पूरे देश में ईवीएम खराब हो रही हैं या भाजपा के लिए मतदान हो रहा है। जिलाधिकारी का कहना है कि ईवीएम के संचालन के लिए मतदान अधिकारी अप्रशिक्षित हैं। 350 से ज्यादा ईवीएम बदली गई हैं


50 हजार करोड़ के चुनाव कार्यक्रम में यह एक आपराधिक लापरवाही है। क्या हमें जिलाधिकारी पर विश्वास करना चाहिए, या कुछ और बड़ी गड़बड़ी है। मालूम हो कि आज उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।रामपुर लोकसभा सीट पर 300 ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही थी। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा और सपा उम्मीदवार आजम खान हैं आमने-सामने हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लिए मतदान बढ़ाने के लिए ईवीएम खराब की गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।