रिपोर्ट-राज आर्या
सपा बसपा गठबंधन पार्टी के चुनाव के लिए विधानसभा रुधौली 309 में कार्यालय का उदघाटन किया गया। कार्यालय का उदघाटन पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी और सपा नेता व पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने फीता काट कर किया।
इस दौरान रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने रुधौली नगरवासियो से और समस्त कार्यकर्ताओं से 12 मई को होने वाले मतदान गठबन्धन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में करने की अपील किया। सपा बसपा चुनाव कार्यालय के उदघाटन के पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक रामललित चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष रुधौली, धीरसेन निषाद, मो शकील,विधानसभा अध्यक्ष विजय शेखर चक्रवर्ती, राम अधारे चौधरी, इनमुल्लाह, लाल बहादुर, सभासद चंद्रशेखर निषाद, मो इसहाक सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।