आरपीएफ सिपाही को सलाम, यात्री के ट्रेन में छूटे 40 हजार रुपये लौटाए, बैग पाकर छलक पड़े आंसू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 April 2019

आरपीएफ सिपाही को सलाम, यात्री के ट्रेन में छूटे 40 हजार रुपये लौटाए, बैग पाकर छलक पड़े आंसू





न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ  सिपाही रामजीत यादव ने मंगलवार को मुंबई से लखनऊ पहुंचे एक पैसेंजर के ट्रेन में छूटे 40 हजार रुपये बैग सहित लौटा दिए। पैसेंजर बहन की शादी के लिए घर आया था। पैसे पाकर उसकी आंखें भर आईं।आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यात्री लखीमपुर खीरी निवासी मो. आसिफ  का बैग एलटीटी एक्सप्रेस में छूट गया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे ट्रेन की चेकिंग के दौरान सिपाही रामजीत यादव को बैग मिला। 40 हजार रुपये नकद और 10 नए कपड़े मिले।सिपाही बैग लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचा। उपनिरीक्षक विमल बाबू को पूरी जानकारी दी। बैग में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मो. आसिफ  को बुलाकर टिकट वगैरह की जांच-पड़ताल करने के बाद बैग व नकदी सौंप दी गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।