फर्रुखाबाद - चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने 6 परिवारों के मकान जलाकर राख... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 April 2019

फर्रुखाबाद - चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने 6 परिवारों के मकान जलाकर राख...

 


रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

 थानाअमृतपुर  क्षेत्र में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने 6 परिवारों  के मकान जलाकर राख कर दिए हैं ।इन परिवारों के पास खाने पीने के लिए कोई वस्तु नही  बची है, और ना ही ओढ़ने बिछाने के कपड़े ही शेष रह गए हैं। आग ने सब कुछ राख कर दिया है । बिडंबना यह है कि इन परिवारो ने रामगंगा के कटान से परेशान होकर इस स्थान पर अपना बसेरा बनाया था,लेकिन दैवी आपदा ने यहां भी कहर बरपा कर गरीबो के मुंह का निवाला छीन लिया है। हालांकि तहसीलदार राजू कुमार मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। तहसीलदार राजू कुमार ने मन ग्राम अलाद पुर भटौली गंगा रामगंगा में आए सैलाब ने बर्बाद कर दिया था । सैलाब से तबाह हुए 6 परिवार गांव के किनारे बस गए। आज शिवरतन के घर में दोपहर का खाना बन रहा था उसी समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि मनोज, अनिल, सुशील, सुधीर और दयाराम की झोपड़ियां को अपनी चपेट में ले लिया और देखते देखते सभी को जलाकर राख कर दिया। इन झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया शिव रतन सिंह ने बताया कि अग्नि पीड़ितों के पास अब ना खाने के लिए कोई सामान बचा है और ना ओढ़ने बिछाने के कपड़े ही शेष रह गए हैं ।तपती दोपहर में अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।