ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट नई
बिल्डिंग में ए0 आर0ओ0 कक्ष का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया इस दौरान
उन्होंने समस्त कर्मचारियों और अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि
जितने भी कर्मचारियों की ड्यूटी लोक सभा निर्वाचन कार्य मे लगाई गई है
समस्त कर्मचारी अपने कार्य के प्रति गम्भीर होकर निष्ठा से कार्य करें।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।जिलाधिकारी सबसे पहले
नगर मजिस्ट्रेट प्रथम कार्यालय पहुचे वहां उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगें
कर्मियों की प्रतिदिन अटेंडेंस को देखा ।नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में 3
कर्मी डयूटी पर नही मिले जिस पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने
के निर्देश दिए. वही जिलानिर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देतें हुए कि यदि
कोई भी कर्मी लगातार दो तीन दिन नही आता है तो उसके खिलाफ निलम्बन जैसी
कार्यवाही भी की जाये। उन्होंने सभी कर्मियों के कार्य विभाजन करते हुए
उसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दियेहै ।उन्होंने परमिशन हेतु जैसे ही
कोई आवेदन आए तो समस्त दस्तावेज लेकर ही परमिशन की कार्यवाही की जाये ।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय तृतीय,चतुर्थ एसीएम 6 तथा एसीएम 7
के कार्यालय का निरीक्षण किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।