कानपुर - लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए की गोष्ठी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 April 2019

कानपुर - लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए की गोष्ठी

 

 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए डॉ अमित प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख माननीय हरि बोरिकर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सहप्रचारक राम उपस्थित रहें। जिन्हों ने शिक्षक समाज के साथ नवयुवकों को भी उत्साहित किया। सशक्त राष्ट्र के निर्माण में फिर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। डॉ अमित प्रकाश रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय, विद्यार्थी परिषद, कानपुर ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करवाया। हरि बोरिकर  ने और राम ने बताया की अपने मतदान का सही जगह प्रयोग करें राष्ट्र हित किसमें है उस पर विचार करना होगा । मतदान जागरूकता, हम सबका एक प्राथमिक उत्तरदायित्व है। और इसके लिए अथक प्रयासों की जरूरत है। कार्यक्रम में डॉ अर्चना दीक्षित एवं डॉ आरबी तिवारी ने पूर्ण सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।