न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि दुनिया में एक नेता ऐसा है जो सिर्फ
गरीबों और दलितों के बारे में ही सोचता है। वह नेता दुनिया के सबसे बड़े
लोकतंत्र वाले देश के हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो गांधी और
अम्बेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े चिंतक हैं। उन्होंने प्रयागराज में
कुंभ के दौरान सफाईकर्मियों के पैर अपने हाथों से धोकर बता दिया कि व
दलितों का बेहद सम्मान करते हैं। यह बात चंदौली के सकलडीहा में आयोजित
एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय
ने की। उन्होंने विशाल जनसमूह के सामने दावा किया कि दलितों का सम्मान करने
नरेन्द्र मोदी के साथ खडा होने पर दलित समाज आगे बढ़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष
ने इस मौके पर चंदौली की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प
दिलवाया। उन्होंने विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं से हर दलित बस्ती में
नरेन्द्र मोदी का संदेश पहुंचाने को कहा।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि वह जब भी मोदी जी से अकेले
में मिलते हैं तब मोदी जी का पहला सवाल यही होता है कि पांडे जी गरीबों की
भलाई का एजेंडा कितना आगे बढा। दिन रात मोदी जी के मन में गरीबो की भलाई की
चिंता रहती है। जब मोरार जी देसाई की सरकार गिर रही थी उस समय हमारी
विचारधारा के लोगों ने बाबू जगजीवनराम को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे थे,
लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। नेता हर पांच साल में परीक्षा देता
है वहीं अफसर एक बार ही एग्जाम दे कर पास होता है और 60 साल तक पास होता
है। आप लोगो के एमपी और नरेन्द्र मोदी के सिपाही के रूप में आपके सामने
हूं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।