कानपुर - केस्को कर रहा है मनमानी आरोप लगाकर किया विरोध - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 10 April 2019

कानपुर - केस्को कर रहा है मनमानी आरोप लगाकर किया विरोध

 


 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 केस्को को अपनी जबरिया मनमानी के चलते जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। तलाक मोहाल भैसिया का हाता में केस्को ने आज जब जनता के विरोध के बावजूद पुलिस को साथ लेकर जनता पर दबाव बनाकर खुदाई शुरू करी तो जनता ने आक्रोशित हो कर विधायक अमिताभ बाजपेई को बुलाया। विधायक ने पहले ही केस्को अधिकारीयों को कई बार ज्ञापन दिया है। एवं दो दिन पहले वार्ता में तय हो चूका है की पहले कई जगह खुदाई करी गयी है। जिसको ठीक करने के बाद ही आगे खुदाई करने दी जायेगी। खराब तरीके से डाली गयी पाइप लाइन और सीवर लाइनें भी ठीक करी जाएँगी। परन्तु केस्को अधिकारी मनमानी पे उतारू थे। विधायक ने मौके पे पहुच कर आन्दोलन करने को कहा और चेतावनी दी की किसी भी स्थिति में बिना पिछली जगह ठीक कराये आगे खुदाई नहीं करने दी जाएगी। जब तक पिछली खुदी हुई जगह ठीक नहीं करते आन्दोलन जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।