कानपुर देहात - सीएम् दिनेश शर्मा ने जनसभा कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी व सांसद देवेंद्र सिंह भोले को जिताने की अपील की, - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 April 2019

कानपुर देहात - सीएम् दिनेश शर्मा ने जनसभा कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी व सांसद देवेंद्र सिंह भोले को जिताने की अपील की,




जिला संवादाता अरविन्द शर्मा

लोकसभा चुनाव के 29 अप्रैल को होने वाले चौथे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार जोरों पर सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील मतदाताओं से कर रहे है इसी के चलते कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम् दिनेश शर्मा ने जनसभा कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी व सांसद देवेंद्र सिंह भोले  को जिताने की अपील की, अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के शिवली कस्बे में आयोजित बीजेपी प्रत्याशी और सांसद देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम् दिनेश शर्मा ने जहाँ एक ओर पीएम मोदी के कार्यो का बखान किया वही दूसरी और सपा बसपा और काँन्ग्रेस पर जमकर हमला बोला और इन्हें एक साथ भर्ष्टाचार और देशद्रोहियो के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं से इनहे लोकसभा चुनाव में हराने की बात कही दिनेश शर्मा ने हुए पिछले तीन चरणों के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और सपा बसपा और कांग्रेस की प्रचंड हार का दावा किया वही नेताओ द्वारा चुनाव के दौरान अभद्र भाषा के मामले पर दिनेश शर्मा ने इसे गन्दी लोकप्रियता और मीडिया में छपने और चलने का तरीका बताया वही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और गठबन्धन में लड़ाई बताते हुए बीजेपी को सबसे आगे बताते हुए बीजेपी की किसी से भी लड़ाई नही हैं कि बात कही

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।