न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
शहर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का डीएम डॉ राजशेखर ने जायजा लिया। अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। डीएम अधिशासी अधिकारी के साथ अगि्नशमन केंद्र भी पहुंचे और यहां व्यवस्था का जायजा लिया।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और जलकल के अभियंता को निर्देशित किया कि गर्मी का मौसम समाप्त होने तक पर शहर मे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, सभी ओएचटी व पंप दुरुस्त रखने और 24 घंटे के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि कुल आठ ओवरहेड टैंक व 22 नलकूपों के माध्यम से शहर में जलापूर्ति की जाती है। इनमें एक मात्र ओवरहेड टैंक खराब था, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। औसतन एक टैंक भरने में छह से आठ घंटे लगते हैं। इस समय सुबह 6 से 11 बजे और शाम 4 से 10 बजे चत आपूर्ति की जा रही है। बीच के अंतराल में टंकियां भरी जाती हैं। आठ पंपिंग स्टेशनों में से केवल तीन पर जेनरेटर पाए गए। बाकी जगह जरूरत होने पर जनरेटर किराए पर लिया जाता है। शहर में कुल 21 हजार के आसपास घर हैं। जबकि पेयजल आपूर्ति का कनेक्शन लगभग 11 हजार घरों को ही दिया गया है। बाकी 10 हजार घरों में दिसंबर 2019 तक अमृत योजना के तहत कनेक्शन दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।