कानपुर - रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी ने किया उर्सला अस्पताल में भंडारा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 14 April 2019

कानपुर - रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी ने किया उर्सला अस्पताल में भंडारा


ब्यूरो कानपुर-रवि गुप्ता 

रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में रामनवमी पर्व पर उर्सुला प्रांगण में भंडारा किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव अग्रवाल प्रमुख व्यवसाय एवं समाजसेवी रहे। रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में श्रृंखलाबद्ध भंडारा उर्सला अस्पताल प्रांगण में आयोजित किया गया। इस भंडारे की यह विशेषता यह है कि ₹5 शुल्क में भर पेट भोजन प्राप्त किया । 

संस्था के अध्यक्ष गगन अग्रवाल ने बताया की समूचे भारतवर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में समाज के किसी भी वर्ग का व्यक्ति डॉक्टर संपन्न गुप्ता के बिरहाना रोड क्लीनिक में निशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकता है एवं आवश्यकता अनुसार संस्था के सहयोग से उर्सला चिकित्सालय स्वास्थ्य सेवाएं भी सुनिश्चित की जाएगी । 

समाज हित में किसी भी प्रकार का विशेष कार्य सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ही परिपूर्ण होता है। स्वस्थ समाज स्वस्थ भारत का निर्माण करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गगन अग्रवाल, अशोक सिंह, अंकित अग्रवाल ,सुनील साहू , संजय शुक्ला,अभिषेक गुप्ता, सूरज मिश्रा गौरव अग्रवाल जैन ,पवन गौड़, पी वी कृष्णन, प्रखर शुक्ला , सूरज मिश्रा , विनीत राठौर , रोहित शुक्ला,  रितेश राठौर, पवन मिश्रा, अभिनव ओमर अंजनी दीक्षित, सौरभ कनौजिया, शिवांशु गुप्ता आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।