ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
देश भर में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए घूम घूमकर पार्टी का प्रचार कर
रही प्रियंका वाड्रा कानपुर लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों श्रीप्रकाश
जयसवाल और राजाराम पाल के लिए रोड शो करने के लिए कानपुर पहुंची तय
कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका करीब 2 घण्टे देरी से पहुंची जहां उनका
चार्टर कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट पर करीब साढ़े 4 बजे उतरा और वहाँ से सड़क
मार्ग से चकेरी पहुंची जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा करते हुए करीब 5 मिनट
रुकने के बाद प्रियंका खुली गाड़ी में कांग्रेस प्रत्यशी श्रीप्रकाश जयसवाल
के साथ बैठे हुए करीब साढ़े 5 बजे घण्टाघर चौराहे पर उनका काफिला पहुंचा
जहां हज़ारो की तादाद में कई घण्टो से इंतज़ार में खड़े हुए लोग और कार्यकर्ता
प्रियंका की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए और जैसे ही वे घण्टाघर
पहुंची मानो एक सैलाब से उमड़ पड़ा और उन पर जमकर पुष्पवर्षा की गई
वही
प्रियंका ने भी किसी को निराश नही किया और सबका अभिवादन हाथ हिलाकर नमस्कार
कर स्वीकार किया वही जिस जगह से भी प्रियंका का रोड शो गुजरा जगह जगह उनके
स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओ ने तैयारियां कर रखी थी और उनके पहुंचते ही
फूलों की वर्षा की गई वही प्रियंका का रोड शो बिरहाना रोड पहुँचा तो अराजक
तत्वों ने काफिले ओर पत्थर फेंक दिया जिससे काफिले के पीछे चल रही एक गाड़ी
का शीशा टूट गया लेकिन काफिला नही रुका
इस दौरान रोड शो फूलबाग में कुछ देर रुका जहां प्रियंका ने एक नुक्कड़ सभा भी की उन्होंने कहा
कि
आप सभी का कहना है कि मेरी झलक मेरी दादी की तरह मिलती है यह आप लोगों का
स्नेह है लेकिन मैं उनके आगे कुछ भी नही हूँ वही उन्होंने कहा कि जब आप वोट
डालने जाए तो यह समझ कर डाले की आपको अपने देश को चौकीदार से बचाना है साथ
ही कांग्रेस के प्रत्याशी श्री प्रकाश जयसवाल के लिए सभी से वोट की अपील
भी की कई बार प्रियंका प्रोटोकाल तोड़ते हुए नजर आयी जहां एसपीजी की टीम
उनके साथ हमेशा साये के साथ तैनात रही इस दौरान रोड शो उनका फूलबाग के बाद
बड़ा चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुआ


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।