ब्यूरो वाराणसी-कैलाश सिंह विकास
नृत्य गायन वादन की सरिता में आनंदित हुए संगीत प्रेमी वाराणसी। कलासाधको ने गुरुवार को संकटमोचन संगीत समारोह में नृत्य गायन वादन से हनुमान जी के सम्मुख शीश नवाकर संगीत रसिकों को सरिता में गोते लगवाये। पद्मश्री विदुषी गीता चंदन और उनकी पुत्री शरण्या ने भरतनाट्यम से की । शिव बन्दना राधाकृष्ण की लीला का सुधीजनो को दर्शन कराया। पद्मश्री विजय भाटे के तबला वादन से व्दितीय प्रस्तुति रही।
तीसरी प्रस्तुति कर्नाटक शास्त्रीय गायन की रही । बाम्बे जयश्री के नाम से मशहूर विदुषी जयश्री रामनाथ ने कर्नाटक गायन की बंदिशों को संस्कृत तेलगु कन्नड में कीर्तन शैली में पेश किया । चौथी प्रस्तुति पंचायत अमरेन्द्र मिश्रा और उनके पिता नरेंद्र मिश्र के सितार वादन से रही। इन्होंने राग सरस्वती में अलापचारी के बाद विलंबित तीन ताल में गत आदि बंदिशों को पेश किया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।